गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरक्षनाथ शोधपीठ में शिक्षक सम्मान समारोह, सेवानिवृत्त आचार्यों का हुआ अभिनंदन : इंडियन बैंक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिक्षकों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का आधार बताया

गोरखपुर | 05-Sep-2025 11:20 AM | 47 |
गोरखपुर
इंडियन बैंक एवं गोरखपुर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिक्षकों को विश्वविद्यालय की उपलब्धियों का आधार बताया

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित महायोगी गुरु श्रीगोरक्षनाथ शोधपीठ में इंडियन बैंक, विश्वविद्यालय शाखा द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने की।

समारोह में इस सत्र सेवानिवृत्त हुए प्रो. अनिल कुमार राय, प्रो. वी.एन. पाण्डेय, प्रो. शीतला प्रसाद, प्रो. विजय कुमार, प्रो. राजेश सिंह, प्रो. रजिऊर रहमान, प्रो. संजय बैजल, प्रो. द्वारका नाथ एवं प्रो. एस.एन.एम. त्रिपाठी सहित शिक्षकों का सम्मान पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह देकर किया गया।

मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शिक्षकों के योगदान को विश्वविद्यालय की गौरवशाली उपलब्धियों का आधार बताया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय ने NIRF रैंकिंग में स्थान पाकर राष्ट्रीय पटल पर अपनी पहचान मजबूत की है।

इंडियन बैंक के उप अञ्चल प्रमुख श्री आयुष कुमार भदानी ने कहा कि शिक्षक ही ज्ञान, अनुशासन और मूल्य आधारित परंपरा की आधारशिला हैं। इस अवसर पर छात्र अधिष्ठाता प्रो. अनुभूति दूबे ने कुलपति को दो वर्ष की सफल कार्यावधि पूर्ण होने पर बधाई दी।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी संकायों के अधिष्ठाता, विभागाध्यक्ष व शिक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.