PHM NEWS

गोरखपुर: उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा

प्रकाशित: 04 Sep 2025

गोरखपुर। गुरु गोरखनाथ आरती समिति के तत्वावधान में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महानगर कार्यकारिणी की घोषणा की गई। महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रहरि ने नए पदाधिकारियों के नामों की औपचारिक घोषणा की।

घोषणा के बाद हुए स्वागत समारोह में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को गमछा पहनाकर सम्मानित किया और कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार व्यापारी हितों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। गीडा औद्योगिक क्षेत्र के विकास के साथ गोरखपुर निवेश की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है। ऐसे में व्यापारियों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुँचाने में संगठन की बड़ी भूमिका होगी।

विशिष्ट अतिथि भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यार्थ मिश्रा ने कहा कि जीएसटी दरों में सुधार जैसे कदम सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि हैं। गुजरात की तर्ज पर उत्तर प्रदेश तेजी से विकास की नई ऊँचाइयों को छू रहा है।

महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रहरि ने कहा कि प्रत्येक पदाधिकारी व्यापारी हितों से जुड़े लघु एवं कुटीर उद्योगों तक पहुँचेगा और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देगा।

घोषित पदाधिकारी:
महामंत्री – आशीष कुमार गुप्ता
वरिष्ठ उपाध्यक्ष – पवन टिबढेवाल, वृंदावन शर्मा
उपाध्यक्ष – मनीष गुप्ता, पंकज खटवानी, अभिषेक अग्रवाल, पप्पू कुशवाहा, शैलेश अग्रहरि
कोषाध्यक्ष – शुभम अग्रहरी
मीडिया प्रभारी – विनायक अग्रहरि
संगठन मंत्री – गौतम कुशवाहा
मंत्री – सुनील जायसवाल
कार्य समिति सदस्य – अरुण त्रिपाठी

प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंचन ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पिपरौली ब्लॉक प्रमुख दिलीप यादव सहित आरती समिति के पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।