शुक्रवार, 27 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद 20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू अटल आवासीय विद्यालय से चार बच्चों ने क्यों छोड़ा स्कूल? मंडलायुक्त ने मांगी रिपोर्ट महानगर अध्यक्ष पर महिला पार्षद ने लगाए गंभीर आरोप, जांच व कार्रवाई की मांग* शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार* जयपुरिया स्कूल ने लिटिल फ्लावर को हराकर जेपीएल-2026 की ट्रॉफी पर जमाया कब्जा विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित नौसढ़ से लखनऊ रोड पर बंधे का होगा सौंदर्यीकरण, नागरिकों के टहलने के लिए बनेगा सुरक्षित मार्ग
गोरखपुर न्यूज़

विद्या भारती का 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27 से 29 नवम्बर 2026 गोरखपुर में आयोजित गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…

गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में…
Ratnesh Tiwari

गोरखपुर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा 24वाँ अखिल भारतीय विज्ञान मेला 27, 28 एवं 29 नवम्बर 2026 को गोरखपुर में आयोजित किया जाएगा। इस राष्ट्रीय स्तर के आयोजन की मेजबानी सरस्वती शिशु मंदिर (10+2),पक्कीबाग, गोरखपुर को प्राप्त हुई है। यह पूर्वी उत्तर प्रदेश के लिए शैक्षिक एवं वैज्ञानिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण अवसर है।

विज्ञान मेला विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता और वैज्ञानिक सोच को प्रदर्शित करने का मंच है। यह विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण,नवाचार,रचनात्मकता, तार्किक चिंतन एवं प्रयोगात्मक ज्ञान को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण आयोजन है। उन्होंने कहा कि विज्ञान केवल पुस्तकों में पढ़ने अथवा परीक्षाओं में अंक प्राप्त करने का विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन को समझने,समस्याओं का समाधान खोजने और प्रकृति के रहस्यों को जानने की सतत प्रक्रिया है।

विज्ञान को केवल सैद्धांतिक ज्ञान तक सीमित नहीं रखना चाहिए। प्रयोग, अवलोकन,मॉडल निर्माण एवं अनुसंधान के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वयं सीखने और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलना चाहिए। डॉ.रविंद्र कान्हेरे ने कहा कि भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा अत्यंत समृद्ध रही है।

इस विज्ञान मेले का ध्येय वाक्य महर्षि पतंजलि का सूत्र “प्रत्यक्षानुमानागमाः प्रमाणानि” है। यह प्रत्यक्ष अनुभव,अनुमान और आगम (प्रमाणित स्रोत) को ज्ञान का आधार मानता है तथा भारतीय वैज्ञानिक परंपरा की विशिष्टता को प्रदर्शित करता है। गणित,खगोल विज्ञान,चिकित्सा एवं धातु विज्ञान के क्षेत्र में हमारे पूर्वजों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

यह विज्ञान मेला प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ जोड़कर विद्यार्थियों में राष्ट्र गौरव का बोध एवं राष्ट्र निर्माण की भावना जागृत करने में सहायक सिद्ध होगा। विज्ञान की वास्तविक सार्थकता तभी है,जब उसका उपयोग मानवता की सेवा,पर्यावरण संरक्षण, कृषि,स्वास्थ्य एवं ग्रामीण विकास से जुड़ी समस्याओं के समाधान में किया जाए। इस आयोजन में देशभर से विद्या भारती द्वारा संचालित विद्यालयों से बाल, किशोर एवं तरुण वर्ग के लगभग 600 चयनित बाल वैज्ञानिक विज्ञान प्रश्न मंच,विज्ञान प्रदर्श,विज्ञान प्रयोग,पत्रवाचन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

साथ ही लगभग 400 संरक्षक आचार्यों सहित कुल 1000 प्रतिभागियों की सहभागिता रहेगी। इस अवसर पर 28 नवंबर 2026 को विज्ञान वार्ता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें इसरो त्रिवेन्द्रम में कार्यरत वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. निशंक श्रीवास्तव छात्रों से चन्द्रयान, मंगल मिशन, आदित्य -एल1 आदि विषयों पर संवाद कर उनका उत्साहवर्धन करने का कार्य करेंगे।

विज्ञान मेला में गोरखपुर महानगर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को अवलोकन करने का अवसर मिलेगा। संपूर्ण प्रतियोगिता में निर्णायक एवं मार्गदर्शक की भूमिका में दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय गोरखपुर, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर,असिस्टेंट प्रोफेसर की उपस्थिति रहेगी। पत्रकार वार्ता में अखिल भारतीय विज्ञान संयोजक नगेन्द्र पाण्डेय,प्रदेश निरीक्षक राम सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.

राजेश सिंह,नरेन्द्र चन्द कौशिक एवं मनीष दुबे उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें

कक्षा छह की 140 और नौवीं की चार रिक्त सीटों पर होगी प्रवेश परीक्षा, पात्र बच्चों तक योजना पहुंचाने के लिए चलेगा विशेष अभियान
छठ घाट निर्माण में अनियमितता, कार्यकर्ताओं को मुकदमों में फंसाने और अपमानित करने का आरोप*
खोराबार के डुमरी बखरिया गांव का रहने वाला है आरोपी, महिला संबंधी अपराध के मामले में पुलिस ने की कार्रवाई*
गोरखपुर। सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल,गीडा कैंपस में आयोजित जयपुरिया प्रीमियर लीग (जेपीएल)-2026 इंटर-स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रोमांच और उत्साह के बीच खेला गया
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण, नगर निगम की सीमा तक सड़क की पटरी पर इंटरलॉकिंग और बंधे की क्षतिग्रस्त ग्रिल व सीढ़ियों की मरम्मत के दिए निर्देश
रोल प्रेक्षक इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में की विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की समीक्षा, डीएम दीपक मीणा सहित अधिकारी रहे मौजूद

अन्य खबरें

पिपरा कल्याण में धूमधाम से मनाया गया संविधान दिवस, सामूहिक वाचन कर संवैधानिक मूल्यों को किया गया याद
20 वर्षों से कार्यरत ग्राम रोजगार सेवकों का फूटा आक्रोश, अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू
पुलिस झंडा दिवस पर एसपी सिटी ने किया ध्वजारोहण, जवानों को लगाया फ्लैग
सड़क हादसों में हर साल 1.80 लाख लोगों की मौत, लिटिल फ्लावर स्कूल में बच्चों को पढ़ाया सुरक्षा का पाठ
रोमांचक मुकाबलों और शानदार प्रदर्शन के बीच डीडीयू की वार्षिक एथलेटिक प्रतियोगिता का दूसरा दिन संपन्न
नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में IGL का बड़ा कदम: 490 किमी पाइपलाइन से 86,000 घरों तक पहुंचेगी PNG, सिलेंडर का झंझट खत्म