स्व. विश्वनाथ मिश्रा की पुण्यतिथि पर राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
गोरखपुर। राष्ट्रीय इंटर कॉलेज बौलिया रेलवे कॉलोनी के संस्थापक प्रबंधक स्व. विश्वनाथ मिश्रा की पाँचवी पुण्यतिथि पर सोमवार को विद्यालय प्रांगण में बच्चों के लिए स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महापौर श्री मंगलेश श्रीवास्तव, विशिष्ट अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. अमरकान्त सिंह और सहायक नगर आयुक्त श्री रवि कुमार सिंह उपस्थित रहे। प्रबंधक श्री आशुतोष मिश्र एवं प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री दिनेश चंद्र त्रिपाठी समेत सभी अतिथियों ने माँ सरस्वती एवं संस्थापक प्रबंधक स्व. विश्वनाथ मिश्रा के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की और दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधीर गुप्ता ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता बेहद जरूरी है, क्योंकि “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।”
शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने करीब 1000 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और आवश्यक परामर्श दिया। इसमें प्रमुख रूप से डॉ. मुकेश शुक्ला (न्यूरो सर्जन), डॉ. राजीव जायसवाल (मेडिसिन), डॉ. अनुपमा राय (ईएनटी), डॉ. सचिन कुमार शर्मा (बाल रोग विशेषज्ञ, बीआरडी मेडिकल कॉलेज), डॉ. ए.के. जायसवाल (जनरल फिजिशियन), डॉ. अंकित नाथ त्रिपाठी (जनरल फिजिशियन), डॉ. गौरव शुक्ला (जनरल फिजिशियन), डॉ. इरशाद अहमद (जनरल फिजिशियन), डॉ. नकुल शाही (जनरल फिजिशियन), डॉ. शांभवी त्रिपाठी (जनरल फिजिशियन), डॉ. अनुराग शाही (जनरल फिजिशियन), डॉ. रितेश शुक्ला (जनरल फिजिशियन), सेंटर फॉर साइट के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रिंस, डॉ. हर्षिता पाण्डेय और दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रेमलता सिंह शामिल रहे।
कार्यक्रम का संचालन श्री संतोष कुमार दुबे व अरुणीमा मिश्रा ने किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री सुनील कुमार तिवारी ने सभी अतिथियों, विशेषज्ञ डॉक्टरों, शिक्षकों व कर्मचारियों का आभार प्रकट किया।