PHM NEWS

युवा चेतना समिति की रजत जयंती पर हॉकी गोल्ड कप का रोमांचक फाइनल

प्रकाशित: 01 Sep 2025

गोरखपुर, 31 अगस्त 2025।
युवा चेतना समिति की रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित स्वर्गीय सुभाष चंद्र अग्रवाल स्मृति बालक-बालिका हॉकी गोल्ड कप प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल रविवार को एमएसआई इंटर कॉलेज, बक्शीपुर के मैदान में खेला गया।

हॉकी के डंडों की टकराहट और दर्शकों की तालियों की गूंज ने पूरे माहौल को खेलमय और ऊर्जावान बना दिया।

कुलपति का प्रेरक संदेश

मुख्य अतिथि प्रो. पूनम टंडन, कुलपति दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय ने कहा –
“हॉकी केवल खेल नहीं, पूर्वांचल की सांस्कृतिक धड़कन है। इसे जीवंत रखना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

विशिष्ट अतिथि डॉ. ए.के. पाण्डेय (प्राचार्य, विकास भारती स्कूल), प्रो. अनुभूति दुबे, डॉ. पी.पी. गुप्ता, समिति अध्यक्ष मान्धाता सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजन संचालन विनोद प्रकाश पांडेय ने शानदार ढंग से किया।

बालक वर्ग का फाइनल – ट्राई-ब्रेकर का रोमांच

बालक वर्ग का फाइनल मौलाना आजाद स्कूल बनाम एमके स्पोर्टिंग देवरिया के बीच खेला गया।
कड़ा संघर्ष बराबरी पर समाप्त हुआ और मुकाबला ट्राई-ब्रेकर तक पहुंचा। निर्णायक क्षणों में एमके स्पोर्टिंग देवरिया ने 5-4 से बढ़त बनाकर ट्रॉफी अपने नाम की।

महिला वर्ग का फाइनल – स्पोर्ट्स कॉलेज का जलवा

महिला वर्ग में स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रीजनल स्टेडियम गोरखपुर को 2-0 से मात दी और खिताब अपने नाम किया।

निर्णायकों और आयोजकों की अहम भूमिका

मैच संचालन में वसीम खान, बादशाह आलम, सच्चिदानंद राय, अनवर, दरवा अख्तर, सूर्यनाथ शर्मा, मनोज कुशवाहा और रिजवान अहमद (गोलू भाई) की निर्णायक भूमिका रही।
एमएसआई कॉलेज के प्रधानाचार्य मुख्तार अहमद और खेल शिक्षक गौरव सिंह ने मैदान की तैयारी को उच्च स्तर का बनाया।

अध्यक्ष का वक्तव्य

समापन अवसर पर समिति अध्यक्ष मान्धाता सिंह ने कहा
“यह प्रतियोगिता केवल खेल आयोजन नहीं, बल्कि पूर्वांचल की खेल परंपरा का पुनर्जागरण है। रजत जयंती वर्ष का यह आयोजन स्वर्णिम उपलब्धि है।”
उन्होंने रीता मिश्रा और शहाब हुसैन सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया।