भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा जी को जिलाध्यक्ष गौतमबुद्धनगर बनाए जाने
दिनाँक 6 अप्रैल 2025 को दुजाना गाँव स्थित बाबा फार्महाउस क्लब में भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा के सम्मान में दुजाना नागर क्लब व ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सतेंद्र सिसोदिया ने की।
अपने संबोधन में सांसद डॉ. महेश शर्मा ने कहा कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने गौतमबुद्धनगर जैसे महत्वपूर्ण जिले की कमान एक ऊर्जावान और प्रतिबद्ध युवा अभिषेक शर्मा को सौंपी है। उन्होंने यह भी कहा कि अभिषेक शर्मा के दादा और पिता दोनों राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रहे हैं, और उनके संस्कार व समर्पण पार्टी को और अधिक मज़बूती प्रदान करेंगे।
क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने कहा कि जनपद को एक ऊर्जावान और जुझारू जिलाध्यक्ष मिला है, जो संगठन को गाँव-गाँव तक पहुँचाने का कार्य करेंगे। दादरी विधायक मास्टर तेजपाल नागर ने कहा कि अभिषेक शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने से युवाओं में नया जोश है और पार्टी से बड़ी संख्या में युवा जुड़ेंगे।
स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई ज़िम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे और संगठन तथा सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से विधायक मास्टर तेजपाल नागर, पवन नागर, हरेंद्र नागर, अनिल प्रधान, महेंद्र नागर, अमन कौशिक, दीपक नागर, कर्मवीर आर्य, रवि जिन्दल, नीतीश भाटी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।