ग्रेटर नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा: तिलपता गांव में बुलडोजर कार्रवाई के बाद भी जारी है अवैध प्लॉटिंग : बुलडोजर चलाने के बावजूद दुबारा प्लॉटिंग

ग्रेटर नोएडा | 19-Mar-2025 12:12 AM | 11 |
ग्रेटर नोएडा
बुलडोजर चलाने के बावजूद दुबारा प्लॉटिंग

ग्रेटर नोएडा के तिलपता गांव में प्राधिकरण द्वारा अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाने के बावजूद दुबारा प्लॉटिंग का काम तेज़ी से जारी है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद भूमाफियाओं पर कोई असर नहीं दिख रहा है, जिससे आम जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

प्राधिकरण की कार्रवाई बेअसर?

कुछ दिनों पहले ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने तिलपता गांव में अवैध रूप से हो रही प्लॉटिंग को ध्वस्त करने के लिए बड़ी कार्रवाई की थी। लेकिन ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुलडोजर चलने के कुछ ही दिनों बाद भूमाफिया फिर से अवैध रूप से प्लॉट काटकर बेचने में जुट गए हैं। इससे सवाल उठता है कि प्रशासन की कार्रवाई कितनी प्रभावी है और आखिर ये भूमाफिया किसकी शह पर सक्रिय हैं?

भूमाफियाओं पर कैसे लगेगी लगाम?

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक कठोर कानूनी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ये भूमाफिया अवैध कब्जे और प्लॉटिंग का खेल जारी रखेंगे। प्रशासन को सिर्फ बुलडोजर चलाने से आगे बढ़कर सख्त कदम उठाने की जरूरत है, जिससे इस अवैध कारोबार पर पूरी तरह से रोक लग सके।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस अवैध प्लॉटिंग से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद अवैध निर्माण दोबारा शुरू हो गया है। इस मामले को लेकर आम जनता

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.