ग्रेटर नोएडा न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / ग्रेटर नोएडा

ग्रेटर नोएडा वेस्ट: गौर सिटी 2 में दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग : बदमाशों ने दिखाया चाकू

ग्रेटर नोएडा | 10-Apr-2025 06:57 PM | 11 |
ग्रेटर नोएडा
बदमाशों ने दिखाया चाकू

ग्रेटर नोएडा वेस्ट के गौर सिटी 2 स्थित वीवीआईपी होम्स मार्केट में गुरुवार को दिनदहाड़े चैन स्नैचिंग की वारदात से इलाके में दहशत फैल गई। दो बाइक सवार बदमाश एक महिला से सोने की चेन झपटकर चाकू दिखाते हुए फरार हो गए।

चश्मदीदों के अनुसार, दो युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार होकर मार्केट में पहुंचे। उन्होंने मौका देखकर महिला के गले से चेन छीनी और विरोध करने पर चाकू दिखाकर लोगों को डराया। वारदात के बाद बदमाश तेज़ी से भाग निकले।

स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी, लेकिन पुलिस के मौके पर पहुँचने तक आरोपी फरार हो चुके थे। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में सुरक्षा को लेकर गहरी नाराज़गी देखी जा रही है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में इस तरह की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन पुलिस की ओर से न तो पेट्रोलिंग बढ़ाई गई है और न ही किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई हो रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब दिनदहाड़े वारदातों को अंजाम देकर खुलेआम फरार हो रहे हैं।

वीवीआईपी होम्स और गौर सिटी जैसे हाई-प्रोफाइल इलाकों में भी यदि सुरक्षा नहीं है, तो आम जनता कैसे सुरक्षित महसूस करे — यह सवाल लोग प्रशासन से पूछ रहे हैं।

फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है। लेकिन जब तक सख्त कार्रवाई नहीं होती, तब तक लोगों की चिंता कम होती नहीं दिख रही।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.