PHM NEWS

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सुंदरम सोसाइटी में RWA AO चुनाव सम्पन्न

प्रकाशित: 07 Apr 2025

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौर सुंदरम सोसाइटी में रविवार को RWA AO (ऑपरेटिंग ऑनर्स) का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। इस चुनाव में अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश चंद राय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी पूरी 10 सदस्यीय टीम के साथ विजयी घोषित किए गए।

महेश चंद राय की अगुवाई वाली टीम ने सभी पदों पर विरोधियों को कड़े मुकाबले में पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की। सोसाइटी के निवासियों ने बड़ी संख्या में मतदान कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद सोसाइटी में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी टीम का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। महेश चंद राय ने सभी निवासियों का आभार व्यक्त करते हुए वादा किया कि उनकी टीम पारदर्शिता, विकास और सुविधा-संपन्न वातावरण देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेगी।

यह चुनाव गौर सुंदरम सोसाइटी के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे उनके हितों का बेहतर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित होगा।