हापुड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हापुड़
🚨 Breaking News | हापुड़

*विश्व हिन्दू महासंघ ने जिलाधिकारी व कप्तान को किया सम्मानित* : जिलाधिकारी व कप्तान साहब को सफल कावर यात्रा पर किया समान्नित

हापुड़ | 05-Aug-2025 09:24 AM | 15 |
हापुड़
जिलाधिकारी व कप्तान साहब को सफल कावर यात्रा पर किया समान्नित

हापुड़,
जनपद हापुड़ में कांवड़ यात्रा के शांतिपूर्ण और सफल संचालन के लिए आज विश्व हिन्दू महासंघ हापुड़ द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी श्री अभिषेक पांडे और पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानजंय सिंह को संगठन द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान समारोह के दौरान जिलाधिकारी एवं कप्तान को पुष्पगुच्छ, मोमेंटो, रामदरबार प्रतिमा, पत्रिका एवं स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। यह सम्मान जनपद प्रशासन की सतर्कता, निष्पक्षता और जनता के प्रति उत्तरदायी रवैये के प्रतीक स्वरूप प्रदान किया गया।

इस अवसर पर विश्व हिन्दू महासंघ के प्रदेश मंत्री श्री नरेंद्र सिंह मास्टर, मेरठ मंडल प्रभारी नीरज शर्मा, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह, जिलामहामंत्री तुषार भारद्वाज, जिलाउपाध्यक्ष अजय प्रभाकर एवं विकास जी सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि इस वर्ष की कांवड़ यात्रा प्रशासन की कुशल रणनीति, शांति व्यवस्था और श्रद्धालुओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण बिना किसी विघ्न के संपन्न हुई। संगठन ने जिलाधिकारी और कप्तान की नेतृत्व क्षमता की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और संगठन के पदाधिकारियों ने प्रशासन के सहयोग की सराहना की और भविष्य में भी ऐसे ही सहयोग की आशा जताई। यह समारोह सामाजिक समरसता, धर्म और प्रशासनिक समन्वय का एक सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.