गढ़मुक्तेश्वर छेत्र में बाढ़ का असर, रक्षाबंधन फीका
*गढ़मुक्तेश्वर छेत्र में बाढ़ का असर, रक्षाबंधन फीका*
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के दर्जनों गांव गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित हैं। पानी गांवों में घुसने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई जगह रास्ते बंद हैं, जिससे ग्रामीणों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
रक्षाबंधन के दिन भी बाढ़ की मार साफ दिखी। कई बहनें भाइयों से नहीं मिल सकीं। गांवों में महिलाएं भावुक हो उठीं कि इस बार वे अपने भाइयों की कलाई पर राखी नहीं बांध पाईं।
ग्रामीणों का कहना है कि खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो रही हैं और पशुओं के लिए चारे की भारी कमी हो गई है। पीने के पानी और जरूरी सामान की आपूर्ति भी बाधित है। कुछ लोग नावों या अस्थायी साधनों से सामान ला रहे हैं।
प्रशासन ने राहत कार्य शुरू कर दिए हैं। नावों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है। मेडिकल टीमों को अलर्ट पर रखा गया है और प्रभावित इलाकों में सूखा राशन, पीने का पानी व दवाएं पहुंचाई जा रही हैं
जिलाप्रशासन का कहा कि हर संभव मदद दी जा रही है और लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।