Hapur News : महिला सुरक्षा के दावे हवा हवाई
उत्तर प्रदेश सरकार भले ही महिला सुरक्षा के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इससे कोसों दूर है। ताजा मामला हापुड़ के सिटी कोतवाली क्षेत्र स्थित 'अपना घर कॉलोनी' का है, जहां दिनदहाड़े स्कूटी सवार मां-बेटी से लूट की सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना मंगलवार दोपहर की है, जब मां-बेटी स्कूटी पर बाजार से घर लौट रही थीं। तभी पीछे से आए बाइक सवार नकाबपोश बदमाश ने चलती स्कूटी पर झपट्टा मारते हुए महिला की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बदमाश की बाइक, उसकी चाल-ढाल और वारदात की पूरी प्रक्रिया साफ नजर आ रही है।
घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाश की पहचान की कोशिश की जा रही है।
स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था न के बराबर है और पुलिस की गश्त भी नाम मात्र की होती है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हापुड़ : महिला सुरक्षा के दावे हवा हवाई
➡️मां-बेटी से दिनदहाड़े लूट की वारदात#Hapur @hapurpolice @Uppolice #Sialkot #TeamIndia #RishiKapoor #IndiaPakistan @myogioffice @ChiefSecyUP pic.twitter.com/ianumEsoso