हापुड़ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / हापुड़
🚨 Breaking News | हापुड़

V I P इंटर कॉलेज पिलखुवा : प्रिंसिपल ने छात्र को जान से मारने की धमकी दी : अभिभावकों में आक्रोश

हापुड़ | 23-Nov-2025 06:34 AM | 11 |
हापुड़
अभिभावकों में आक्रोश

V I P इंटर कॉलेज पिलखुवा में शुक्रवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां प्रिंसिपल द्वारा एक छात्र को उसके अभिभावक के सामने ही जान से मारने की धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि प्रिंसिपल गुस्से में छात्र को धमकाते हुए कह रहे हैं — “तुझे खत्म कर दूंगा, जान से मार दूंगा।”

वीडियो सामने आने के बाद स्कूल प्रशासन के व्यवहार पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि छात्र के अभिभावक किसी शिकायत पर कॉलेज पहुँचे थे, लेकिन प्रिंसिपल ने समस्या का समाधान करने के बजाय अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और छात्र के साथ दुर्व्यवहार किया। अभिभावक पूरी तरह से हैरान रह गए कि एक शिक्षा संस्थान का जिम्मेदार व्यक्ति इस तरह की धमकी कैसे दे सकता है।

अभिभावकों ने कॉलेज प्रबंधन पर तानाशाही रवैया अपनाने और छात्रों पर अनुचित दबाव बनाने का भी आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, बल्कि पहले भी कई छात्र प्रिंसिपल के डर और दुव्यर्वहार की शिकायत करते रहे हैं, लेकिन कॉलेज प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा रहता है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल ऐसी जगह है जहां बच्चों को शिक्षा और संस्कार दिए जाते हैं, लेकिन यहां जो दृश्य सामने आया, उसने शिक्षा जगत की गरिमा को ठेस पहुंचाई है। उन्होंने मांग की है कि प्रिंसिपल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए, ताकि भविष्य में किसी छात्र का मानसिक शोषण न हो पाए।

सूचना मिलते ही कई सामाजिक संगठनों ने भी इस मामले को गंभीरता से लिया है और प्रशासन से हस्तक्षेप कर जांच कराने की मांग की है। वहीं, पीड़ित छात्र और उसके अभिभावक थाने जाकर औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की तैयारी में हैं

फिलहाल, इस शर्मनाक घटना ने इलाके में शिक्षा व्यवस्था की सुरक्षा और अनुशासन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। प्रशासनिक कार्रवाई के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आएगी।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.