कौशाम्बी पुलिस को बड़ी सफलता — वारंटी अभियुक्त अभिषेक को महेवाघाट से किया गिरफ्तार
कौशाम्बी पुलिस को बड़ी सफलता, वारंटी अभियुक्त अभिषेक गिरफ्तार
कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी के निर्देशन में जिलेभर में अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना महेवाघाट पुलिस टीम को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है।
महेवाघाट पुलिस ने इज़रा वाद संख्या 37/2023 के तहत धारा 128 सीआरपीसी से संबंधित वारंटी अभियुक्त अभिषेक पुत्र कुँजलाल, निवासी ग्राम कुँजलाल, थाना महेवाघाट, जनपद कौशाम्बी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त लंबे समय से फरार चल रहा था। एसपी कौशाम्बी के निर्देश पर सक्रिय पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी महेवाघाट ने बताया कि —
“अभियुक्त अभिषेक को आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय भेजा गया है। अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।”