PHM NEWS

बिहार की उड़ान ने पकड़ी रफ्तार

प्रकाशित: 01 Oct 2025

बिहार की उड़ान ने पकड़ी रफ्तार: पूर्णिया-दरभंगा से शुरू हुई सेवाएं, 6 नए एयरपोर्ट की होगी सौगात

पूर्णिया। बिहार अब हवाई कनेक्टिविटी के मामले में नए युग की शुरुआत कर रहा है। लंबे इंतजार के बाद पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ान सेवाओं की शुरुआत ने राज्य के लाखों लोगों का सपना साकार कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने अब बिहार को और मज़बूत बनाने के लिए 6 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की योजना पर काम शुरू किया है।

बीजेपी अध्यक्ष मोहम्मद रफीक़ अंसारी ने PHM NEWS से बातचीत में कहा कि “पूर्णिया और दरभंगा एयरपोर्ट से उड़ानों की शुरुआत ऐतिहासिक उपलब्धि है। इन सेवाओं ने सीमांचल और उत्तर बिहार के लोगों को राहत दी है और प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार दी है।”

छह नए एयरपोर्ट की सौगात

केंद्र सरकार की योजना के तहत भागलपुर, मुजफ्फरपुर, वाल्मीकि नगर, बीरपुर, सहरसा और मुंगेर में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाए जाएंगे। इनसे न केवल हवाई यात्रा आसान होगी बल्कि उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन के क्षेत्र में भी व्यापक बदलाव आएगा।

रोजगार और व्यापार को बढ़ावा

नए एयरपोर्टों के निर्माण से हजारों युवाओं को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। एयरलाइन सेवाएं, होटल-पर्यटन, परिवहन और सहायक क्षेत्रों में भी रोज़गार के अवसर बढ़ेंगे।

पर्यटन को नई पहचान

वाल्मीकि नगर, मुंगेर और भागलपुर जैसे ऐतिहासिक स्थलों को देश-विदेश से पर्यटकों तक जोड़ने में यह कदम मील का पत्थर साबित होगा। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व, गंगा-कोसी घाटियाँ और धार्मिक स्मारक पर्यटकों को आकर्षित करेंगे।