गेरा बाड़ी बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ
गेरा बाड़ी बाजार में धूमधाम से संपन्न हुआ छठी संस्कार कार्यक्रम
कटिहार (कोढ़ा):
कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत गेरा बाड़ी बाजार निवासी आदरणीय अरूण चौधरी चाचा जी के नाती के छठी संस्कार के शुभ अवसर पर सामाजिक सौहार्द और पारिवारिक उल्लास का सुंदर दृश्य देखने को मिला। इस पावन अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ-साथ बड़ी संख्या में शुभचिंतक और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
छठी संस्कार कार्यक्रम में नगर पंचायत कोढ़ा, कटिहार के मुख्य पार्षद श्री धीरज कुमार सिंह भी शामिल हुए और नवजात शिशु को आशीर्वाद प्रदान किया। उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे संस्कार हमारी सामाजिक और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम के दौरान पूरे मोहल्ले में उत्सव का माहौल रहा। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। छठी संस्कार को लेकर क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का वातावरण बना रहा।