UPPSC परीक्षा की तैयारियों का जायजा, CO कौशाम्बी और SDM मंझनपुर ने किया केंद्र का निरीक्षण
कौशाम्बी ; आगामी उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा (प्रा०) परीक्षा 2025 तथा सहायक वन संरक्षक/क्षेत्रीय वन अधिकारी सेवा (प्रा०) परीक्षा 2025 को सुचारु, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।
इसी क्रम में, क्षेत्राधिकारी (CO) कौशाम्बी श्री जनेश्वर प्रसाद पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी (SDM) मंझनपुर श्री एस.पी. वर्मा के साथ मिलकर कृषक इंटर कॉलेज, हिनौता परीक्षा केंद्र का संयुक्त निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली का बारीकी से परीक्षण किया और यह सुनिश्चित किया कि सभी कैमरे ठीक से काम कर रहे हैं। उन्होंने निगरानी व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
CO कौशाम्बी और SDM मंझनपुर ने केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया कि परीक्षा केंद्र पर आयोग के सभी दिशानिर्देशों और सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन किया जाए। साथ ही यह भी कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही या गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह निरीक्षण प्रशासनिक तैयारियों का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य है कि जिले में आयोजित महत्वपूर्ण प्रतियोगी परीक्षाएं नकलविहीन, शांतिपूर्ण और पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हों।