पटना स्थित आवास पर लेसी सिंह से मिले कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह
पटना स्थित आवास पर लेसी सिंह से मिले कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह, भवन निर्माण मंत्री बनने पर दी हार्दिक बधाई
पटना। कोढ़ा नगर पंचायत के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने पटना स्थित आवास पर पहुंचकर बिहार सरकार की वरिष्ठ नेता एवं लेसी सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस अवसर पर उन्होंने लेसी सिंह को बिहार सरकार में भवन निर्माण मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने कहा कि लेसी सिंह एक अनुभवी, कर्मठ और जनप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में भवन निर्माण विभाग राज्य में विकास कार्यों को नई गति देगा। उन्होंने विश्वास जताया कि मंत्री के रूप में उनके कार्यकाल में बिहार में आधारभूत संरचना, सरकारी भवनों और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं का तेजी से विस्तार होगा।
शिष्टाचार मुलाकात के दौरान राज्य के विकास, कटिहार जिले की आवश्यकताओं तथा कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई। धीरज कुमार सिंह ने मंत्री को सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके अनुभव और प्रशासनिक क्षमता का लाभ पूरे बिहार को मिलेगा।
मुलाकात के अंत में दोनों नेताओं ने राज्य के सर्वांगीण विकास और आम जनता के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।
PHM News Katihar
अन्नू खान