PHM NEWS

ईद-उल-फितर पर मोहम्मद रफीक अंसारी ने दी मुबारकबाद

प्रकाशित: 20 Mar 2026

कटिहार जिले में ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर भाजपा कार्यकर्ता एवं जिला मंत्री मोहम्मद रफीक अंसारी ने क्षेत्रवासियों को हार्दिक मुबारकबाद दी। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि ईद का पर्व प्रेम, भाईचारे, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है तथा समाज में आपसी सौहार्द को मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है।
उन्होंने कहा कि रमजान के पवित्र महीने के बाद आने वाला यह त्योहार सभी लोगों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश देता है। ईद के अवसर पर लोगों को आपसी प्रेम, सद्भाव और सम्मान के साथ पर्व मनाना चाहिए।
मोहम्मद रफीक अंसारी ने अपने संदेश में कहा कि कटिहार सहित पूरे क्षेत्र में सभी समुदायों के लोग एक-दूसरे के त्योहारों में सहभागिता निभाते हैं, जो गंगा-जमुनी तहजीब की मजबूत पहचान है।
उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि ईद के इस पावन अवसर पर शांति, भाईचारा और सौहार्द बनाए रखें तथा जरूरतमंदों की मदद करें।