PHM NEWS

गेराबाड़ी (कोढ़ा) में भीषण सड़क हादसा: 20 लोगों की मौत

प्रकाशित: 11 Apr 2026

कटिहार जिले के कोढ़ा प्रखंड अंतर्गत गेराबाड़ी में मंगलवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दादूपुर चौक से आगे पार्किंग के पास एक बस और पिकअप वाहन के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार इस दर्दनाक हादसे में 20 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए राहत कार्य तेज कर दिया। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, वहीं हादसे के कारणों की जांच भी की जा रही है।

इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।