PHM NEWS

सनसनीखेज! कौशाम्बी में काल बनकर आया ट्रक, डीजे वाहन को रौंदा — 4 युवक घायल

प्रकाशित: 12 Oct 2025

सनसनीखेज! कौशाम्बी में काल बनकर आया ट्रक, डीजे वाहन को रौंदा!


टेढ़ी मोड़ पर तांडव! 4 युवक लहूलुहान, ग्रामीणों ने दबोचा 'यमदूत' ट्रक!


कौशाम्बी। देर रात, क़ड़ा धाम थाना क्षेत्र का टेढ़ी मोड़ एक बार फिर खून से रंग गया! खुशी के माहौल को मातम में बदलने वाली एक भयंकर सड़क दुर्घटना सामने आई है, जहाँ एक बेकाबू ट्रक ने डीजे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में डीजे पर सवार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तब हुआ जब डीजे से लदा वाहन टेढ़ी गांव के पास से गुजर रहा था। तभी तेज रफ़्तार से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने Dj में टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि डीजे वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार चारों युवक सड़क पर जा गिरे, लहूलुहान हो गए।
हादसे के बाद इलाके में चीख-पुकार मच गई। ट्रक चालक मौके से भागने की फिराक में था, लेकिन जागरूक ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाई और पीछा करके टक्कर मारने वाले ट्रक को धर दबोचा!
कड़ा धाम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है और ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
कौशाम्बी की सड़कों पर फिर दौड़ा मौत का साया! यह हादसा प्रशासन की लचर व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े करता है।