PHM NEWS

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

प्रकाशित: 09 Oct 2025

पुलिस अधीक्षक कौशाम्बी ने की जनसुनवाई, शिकायतों के त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

​कौशाम्बी। पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने आज पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने दूर-दराज से आए आमजन की शिकायतों और समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना।

​जनसुनवाई के दौरान, पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने उपस्थित सम्बन्धित अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए कि सभी प्राप्त शिकायतों/समस्याओं का त्वरित, विधिवत और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर और समयबद्ध तरीके से होना चाहिए।

​जनसुनवाई का उद्देश्य आम जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना और लोगों की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है।