PHM NEWS

कौशाम्बी: मंझनपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, महिला हत्या के दूसरे वांछित आरोपी को दबोचा

प्रकाशित: 12 Oct 2025

कौशाम्बी: मंझनपुर पुलिस ने खेत विवाद में हुई महिला की हत्या के एक और वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

कौशाम्बी।
जनपद कौशाम्बी की मंझनपुर पुलिस टीम ने एक संगीन आपराधिक मामले में वांछित चल रहे एक और अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यह गिरफ्तारी खेत/जमीन के विवाद में हुई हत्या के मामले से संबंधित है।
घटना का विवरण:
यह मामला दिनांक 09.10.2025 का है। मंझनपुर थाने में श्री जय सिंह पुत्र भैरव प्रसाद सिंह द्वारा सूचना दी गई थी कि उनकी चचेरी बहन शीला देवी की हत्या कर दी गई है। वादनी के अनुसार, शीला देवी और उनके बेटे किशन किशोर उर्फ बीरू के बीच खेत के जमीन के विवाद को लेकर पिछले कुछ दिनों से कहा-सुनी चल रही थी।
शिकायत में बताया गया कि दोपहर के समय जब वह घर पर नहीं थे, तब शीला देवी का लड़का किशन किशोर उर्फ बीरू अपने साथी के साथ घर आया। उसने अपनी मां को घर पर अकेला पाकर उनकी हत्या कर दी और शव को फंदे से लटका दिया, जिसके बाद वे मौके से फरार हो गए थे।
पुलिस की कार्यवाही:
* प्राथमिकी के आधार पर थाना मंझनपुर में सुसंगत धाराओं में मु०अ०सं० 332/25 धारा 103(1) बी०एन०एस० के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था।
* इस घटना में शामिल एक अभियुक्त किशन किशोर उर्फ बीरू (पुत्र स्व० शिवनंदन निवासी कधवनिया, राजापुर, चित्रकूट) को पुलिस ने दिनांक 10.10.2025 को ही गिरफ्तार कर लिया था।
* आज, दिनांक 11.10.2025 को, थाना मंझनपुर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की मदद से मुखबिर की सटीक सूचना पर मुकदमे से संबंधित दूसरे वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता:
* विनोद कुमार लोधी पुत्र चन्द्रसेन, निवासी शिवरतन का पुरवा, थाना पश्चिम शरीरा, जनपद कौशाम्बी।
विधिक कार्यवाही पूरी करने के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
थाना मंझनपुर पुलिस टीम।