PHM NEWS

कौशाम्बी में हड़कंप! SP-DM ने परीक्षा केंद्र पर मारा छापा, मचा अफरा-तफरी

प्रकाशित: 12 Oct 2025

🔥 कौशाम्बी में हड़कंप! SP-DM ने परीक्षा केंद्र पर मारा छापा 🔥

 दिवाली से पहले DM और SP का दिखा एक्शन! 

 

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की सबसे बड़ी परीक्षा में धांधली की कोई गुंजाइश न बचे, इसके लिए जबरदस्त तैयारी! खुद जिले के पुलिस कप्तान राजेश कुमार और जिलाधिकारी मधुशूदन हुल्गी ने मोर्चा संभाल लिया!

आज, PCS (प्रा०) 2025 और ACF/RFO (प्रा०) 2025 की 'अग्निपरीक्षा' को 100% निष्पक्ष कराने के मिशन पर निकले दोनों धाकड़ अफसरों ने अचानक करारी इंटर कॉलेज करारी परीक्षा केंद्र पर छापा मार दिया!

🚨 CCTV की 'तीसरी आंख' की जांच: एसपी और डीएम ने एक-एक कैमरे की वर्किंग चेक की! मौके पर मौजूद हर अधिकारी-कर्मचारी को सख्त चेतावनी दी गई कि जरा भी लापरवाही या अशुचिता बर्दाश्त नहीं होगी! माहौल अनुशासनपूर्ण बना रहे, वरना खैर नहीं!

💥 दिवाली से पहले 'डबल एक्शन': सिर्फ परीक्षा ही नहीं, दोनों एक्शन-मोड में चल रहे अफसरों ने आगामी धनतेरस और दीपावली के मद्देनजर भी शहर का जायजा लिया!

 * यातायात व्यवस्था का हाल देखा गया ताकि त्योहारों पर जाम न लगे!

 * पटाखा स्थलों का भी अचानक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं!

एसपी और डीएम की इस संयुक्त गश्त से कौशाम्बी में तेज हलचल मच गई है! परीक्षा हो या त्योहार, प्रशासन पूरी तरह एक्टिव मोड में है!