कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

कोढ़ा के गेड़ाबाड़ी बस्ती में शोक की लहर : स्वर्गीय भगवत मंडल के निधन पर परिजनों से मिलकर दी गई सांत्वना

कटिहार | 09-Apr-2026 07:51 PM | 296 |
कटिहार
स्वर्गीय भगवत मंडल के निधन पर परिजनों से मिलकर दी गई सांत्वना

कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या–04 के गेड़ाबाड़ी बस्ती निवासी स्वर्गीय भगवत मंडल जी के आकस्मिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों एवं शुभचिंतकों में गहरा दुःख देखा गया।

आज उनके निज आवास पर पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की गई तथा इस कठिन समय में परिवार को ढांढस बंधाया गया। उपस्थित लोगों ने दिवंगत के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय भगवत मंडल जी का सामाजिक व्यवहार अत्यंत सरल और मिलनसार था, जिसके कारण क्षेत्र में उनका विशेष सम्मान था।

परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति दें।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.