कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

कोढ़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चोरी की अपाची बाइक के साथ दो युवक गिरफ्तार : गुप्त सूचना पर छापेमारी, दो मोबाइल भी बरामद

कटिहार | 28-Apr-2026 08:42 PM | 296 |
कटिहार
गुप्त सूचना पर छापेमारी, दो मोबाइल भी बरामद

कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ग्राम महीनाथपुर वार्ड नंबर-01 में की गई।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता ओम प्रकाश पासवान, निवासी महीनाथपुर वार्ड नंबर-01 तथा नंद किशोर कुमार (उम्र लगभग 22 वर्ष), पिता अरविंद शर्मा, निवासी शिशिया वार्ड नंबर-08 के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एक चोरी की अपाची मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी लंबे समय से चोरी की घटनाओं में संलिप्त थे और पुलिस को इनकी तलाश थी।

फिलहाल पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.