कटिहार न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / कटिहार
🚨 Breaking News | कटिहार

कोढ़ा में बिजली व्यवस्था मजबूत, गेरा बाड़ी में 315 केवी ट्रांसफार्मर स्थापित : 100 केवी की जगह 200 केवी ट्रांसफार्मर भी लगाया गया

कटिहार | 28-Apr-2026 08:37 PM | 296 |
कटिहार
100 केवी की जगह 200 केवी ट्रांसफार्मर भी लगाया गया

कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।

गेरा बाड़ी बाजार में पहले से लगे 200 केवी ट्रांसफार्मर की जगह उच्च क्षमता का 315 केवी ट्रांसफार्मर गेरा बाड़ी चौक पर स्थापित किया गया है।

इसके अलावा कटिहार रोड नहर के पास पहले से लगे 100 केवी ट्रांसफार्मर को हटाकर 200 केवी का नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।

यह कार्य नगर पंचायत कोढ़ा के मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह की देखरेख में कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ने से बिजली आपूर्ति बेहतर होगी और क्षेत्र में बार-बार होने वाली बिजली समस्या से राहत मिलेगी।

 

 

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.