कोढ़ा हनुमान मंदिर में रामनवमी की तैयारियां तेज
प्रकाशित: 25 Mar 2026
कटिहार जिले के कोढ़ा नगर पंचायत स्थित Hanuman Temple में Ram Navami को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। मुख्य पार्षद धीरज कुमार सिंह ने मंदिर परिसर पहुंचकर साफ-सफाई, चुना, ब्लीचिंग तथा पेयजल व्यवस्था का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सफाई जमादार को निर्देश दिया कि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता बनाए रखी जाए तथा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रहे।
मुख्य पार्षद ने कहा कि रामनवमी के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचते हैं, इसलिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जा रही हैं ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
PHM News 📰
रिपोर्ट: अन्नू खान