मनिहारी में बेखौफ चोरों का तांडव, कपड़ा व्यवसायी के घर लाखों की चोरी
कटिहार के मनिहारी थाना क्षेत्र में बेखौफ चोरों का तांडव, कपड़ा व्यवसाई के घर से लाखों की चोरी
कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में चोरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला कपड़ा व्यवसाई अनुज कुमार मित्तल के घर का है, जहां अज्ञात चोरों ने देर रात दरवाजा तोड़कर घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के सोना-चांदी के जेवरात और नगदी पर हाथ साफ कर दिया।
घटना की जानकारी सुबह होने पर परिवार वालों को मिली, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि चोर बेखौफ होकर लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
घटना की सूचना मिलते ही मनिहारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और चोरों की पहचान करने का प्रयास जारी है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।