PHM NEWS

दूसरे दिन की रामलीला में हुआ मुनि आगमन और ताड़का वध, गूंज उठी जय श्रीराम की जयकार

प्रकाशित: 13 Oct 2025

**कौशाम्बी।** श्री सीताराम दशहरा मेला एवं श्रीरामलीला कमेटी उदहिन बुजुर्ग के तत्वावधान में *जय मां सिंहवाहिनी आदर्श रामलीला मंडल* के कलाकारों द्वारा रामलीला के दूसरे दिन भक्ति और शौर्य से भरपूर प्रसंगों का मंचन किया गया।

 

इस दिन **मुनि विश्वामित्र के आगमन** और **ताड़का वध** की लीला का जीवंत चित्रण हुआ। कथा के अनुसार राजा दशरथ के दरबार में मुनि विश्वामित्र आए और उन्होंने यज्ञ कार्य में बाधा डालने वाले राक्षसों से रक्षा हेतु राम और लक्ष्मण को वन भेजने का अनुरोध किया। प्रारंभ में राजा दशरथ ने यह प्रस्ताव अस्वीकार कर दिया, लेकिन गुरु वशिष्ठ के समझाने पर वे तैयार हो गए।

 

वन गमन के दौरान राम और लक्ष्मण का सामना ताड़का राक्षसी से हुआ। युद्ध में भगवान श्रीराम ने ताड़का का वध कर धर्म की स्थापना की। इस दृश्य पर उपस्थित भक्तों ने “**जय श्रीराम**” के नारों से पूरा मैदान गूंजा दिया।

 

दूसरे दिन की रामलीला में मंचन देखने पहुंचे प्रमुख अतिथियों में **कमेटी अध्यक्ष अजय सोनी**, **श्रीचंद्र केसरवानी**, **डॉ. राजेंद्र प्रसाद**, **जीतू केसरवानी**, **मुन्ना सिंह**, **जुम्मन अली** समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।