योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तरप्रदेश की अहम बैठक
लखनऊ, 23 मार्च 2026।
योगासना स्पोर्ट्स फाउंडेशन ऑफ उत्तर प्रदेश की एक महत्वपूर्ण बैठक दिनांक 22 मार्च 2026 को आयोजित की गई, जिसमें आगामी माह भारतीय पारम्परिक खेलों की जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित करने को लेकर गहन मंथन किया गया।
बैठक के दौरान प्रतियोगिता के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन हेतु विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रतियोगिता की संभावित तिथि एवं आयोजन स्थल को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने अपने-अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए, जिससे आयोजन को अधिक प्रभावी एवं सफल बनाया जा सके।
इस अवसर पर अध्यक्ष यूसुफ बेग, उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा राजपूत, सचिव डॉ महेश लाल, कोषाध्यक्ष आचार्य सुरेश कुमार, सह सचिव श्री जीतेन्द्र शर्मा, डॉ रंजीत कुमार यादव, इवेंट ऑर्गेनाइजर विक्रमादित्य सिंह,सृजन यादव आंचल राय तथा एसोसिएशन के सभी सम्मानित पदाधिकारी उपस्थित रहे तथा सभी ने अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि प्रतियोगिता की तिथि एवं स्थान की औपचारिक घोषणा शीघ्र की जाएगी।