लखनऊ न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / लखनऊ
🚨 Breaking News | लखनऊ

लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन : जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ | 16-Apr-2026 10:01 PM | 553 |
लखनऊ
जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

लखनऊ, दिनांक 16 अप्रैल 2026
आज दिनांक 16.04.2026, दिन बृहस्पतिवार को अर्शलान योगासना कप – 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ आदरणीय अजयदीप सिंह (पूर्व प्रशासनिक अधिकारी), श्री राजेश कुमार जायसवाल (ऑक्सीजन मैन) एवं एसोसिएशन की अध्यक्षा श्रीमती सीमा राजपूत द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ाया।
इस प्रतियोगिता में लखनऊ जनपद के विभिन्न विद्यालयों से लगभग 320 प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु वर्गों में भाग लिया। ग्रीनवे पब्लिक स्कूल, सिटी मोंटेसरी स्कूल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, के.सी.एस. पब्लिक स्कूल, डॉन बॉस्को स्कूल, एस.के.डी. अकादमी सहित लगभग 20 विद्यालयों की सहभागिता रही। प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से योग की कला, संतुलन, लचीलापन एवं अनुशासन का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन ऑफ उत्तर प्रदेश के सचिव आचार्य भीम जी का मार्गदर्शन एवं विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। उनके नेतृत्व एवं प्रेरणा से प्रदेश में योगासना खेल को निरंतर नई दिशा मिल रही है। साथ ही, यह भी उल्लेखनीय है कि लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश एसोसिएशन से एफिलिएटेड है, जिससे आयोजन को एक सशक्त संरचना एवं मान्यता प्राप्त होती है।
प्रतियोगिता के परिणामों में सिटी मोंटेसरी स्कूल (राजाजीपुरम शाखा) ने 29 मेडल्स के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। के.सी.एस. पब्लिक स्कूल, सरोजिनी नगर ने 21 मेडल्स के साथ द्वितीय तथा लखनऊ पब्लिक स्कूल, साउथ सिटी ने 17 मेडल्स के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इस अवसर पर लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन के सचिव डॉ. महेश लाल ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को योग के प्रति प्रेरित करने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के सहसचिव आचार्य सुरेश कुमार, कोषाध्यक्ष श्री जीतेन्द्र शर्मा एवं अन्य सभी पदाधिकारीगण की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिन्होंने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं सहयोगी विद्यालयों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजनों को और अधिक भव्य एवं सफल बनाने का संकल्प लिया।
— लखनऊ योगासना स्पोर्ट्स एलायंस एसोसिएशन

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.