मुरैना न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुरैना
🚨 Breaking News | मुरैना

युवा दिवस पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल में सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन : योग व सूर्य नमस्कार युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं

मुरैना | 14-Jan-2026 12:24 AM | 517 |
मुरैना
योग व सूर्य नमस्कार युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं

गुरुकुल पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और नैतिक विकास को ध्यान में रखते हुए सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, अनुशासन तथा सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना से  विधिपूर्वक सूर्य नमस्कार के विभिन्न चरणों का अभ्यास किया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योग के महत्व को समझा।
विद्यालय के प्रधानाचार्या श्रीमती रिचा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में स्वामी विवेकानंद के विचारों को याद करते हुए कहा कि “युवा शक्ति ही राष्ट्र की असली ताकत है, और योग व सूर्य नमस्कार युवाओं को स्वस्थ, अनुशासित और आत्मविश्वासी बनाते हैं।” उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतिदिन योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने योग के लाभों पर अपने विचार साझा किए। सूर्य नमस्कार कार्यक्रम ने सभी में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया तथा युवा दिवस को सार्थक रूप प्रदान किया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.