गुरुकुल पब्लिक स्कूल, मुरैना में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
मुरैना। गुरुकुल पब्लिक स्कूल, मुरैना में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में शनिवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं।कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इसके बाद विद्यार्थियों ने होली से जुड़े रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने नृत्य, गीत और नाटक के माध्यम से होली के महत्व और भाईचारे का संदेश दिया। रंग-बिरंगे परिधानों में सजे बच्चों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।विद्यालय के प्राचार्य श्रीमती ऋचा श्रीवास्तव ने अपने संबोधन में कहा कि होली प्रेम, सद्भाव और एकता का पर्व है। इस तरह के कार्यक्रम बच्चों में आपसी सहयोग, सांस्कृतिक मूल्यों और खुशियों को साझा करने की भावना को मजबूत करते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी ने मिलकर होली के गीतों पर आनंद लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर होली की बधाई दी। पूरे परिसर में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा अंत में स्कूल के वरिष्ठ अध्यापक देवेन्द्र शंखवार ने आभार व्यक्त किया।