PHM NEWS

गायत्री परिवार को उत्तर रेलवे ने दिया अनुपम उपहार

प्रकाशित: 22 Jan 2026

वंदनिया माताजी के जन्म शताब्दी महोत्सव पर श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु उत्तर रेलवे ने विशेष ट्रेन 22 जनवरी 2026 से संचालित की जा रही है। विशेष ट्रेनों में 12 आईसीएफ कोच 10 सामान्य दो एसएलआर होंगे इसके अलावा रेलवे ने हरिद्वार स्टेशन के VIP वेटिंग हॉल को निशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है।


शांतिकुंज के कार्यक्रम में आने वाली किसी भी विप गेस्ट या अन्य महत्वपूर्ण व्यक्तियों को यदि आवश्यकता होती है तो वह इस हाल का उपयोग कर सकेंगे। गाड़ी संख्या 04304 22 जनवरी 2026 से हरिद्वार से दिल्ली शाहदरा दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04303 दिल्ली शाहदरा से हरिद्वार के लिए रात्रि 2:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा गाड़ी संख्या 04306 हरिद्वार से लखनऊ दोपहर 12:55 पर प्रस्थान करेगी। गाड़ी संख्या 04305 लखनऊ से हरिद्वार के लिए प्रातः 8:45  प्रस्थान करेगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क कर सकते हैं 92583 60911