मुरैना न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / मुरैना
🚨 Breaking News | मुरैना

मुरैना जिले के सबलगढ़ में गहराया पानी का संकट : कस्बे के लोग खुद ही ट्यूबवेल खोद रहे हैं

मुरैना | 08-Feb-2026 02:10 PM | 517 |
मुरैना
कस्बे के लोग खुद ही ट्यूबवेल खोद रहे हैं

मुरैना जिले के सबलगढ़ क्षेत्र में इन दिनों पेयजल संकट लगातार बढ़ता जा रहा है। किला टंकी से सप्लाई ठप हो चुकी है।  कई इलाकों में पानी की सप्लाई बेहद कम हो गई है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दस मजदूर परिवार मिलकर कर रहे बोरिंग खार नाले के पास रहने वाले परिवार गंभीर जल संकट का सामना कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से नलों में पानी नहीं आ रहा, और मजबूरी में उन्हें दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है। गांवों और कस्बों में हैंडपंप भी सूखने लगे हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई है। जब मजदुरौ से बात की तो पता चला मजबूरी में ऐसा करना पड़ रहा है क्योंकि नगर पालिका से जल आपूर्ति नहीं हो रही है। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द टैंकरों की व्यवस्था की जाए और नियमित जल आपूर्ति बहाल की जाए।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर संकट पर कब तक राहत पहुंचाता है। खार नाले के पास रहने वाले रहवासी रंजीत और नंदिनी कुशवाह ने बताया कि बहुत परेशानी है जल की आपूर्ति नहीं हो रही है।  

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.