PHM NEWS

उद्योग विभाग में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र दिवस

प्रकाशित: 26 Jan 2026

उद्योग विभाग में आज 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिस इस अवसर पर विभाग के शाखा प्रबंधक बी. एल. मरकाम ने संविधान के मूल्यों, लोकतंत्र की मजबूती तथा राष्ट्र निर्माण में उद्योग विभाग की भूमिका पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। इस अवसर पर संजय सिंह चौहान,एन एस ठाकुर, पी.एस. सोलंकी और प्रदीप कुशवाहा उपस्थित रहे।