PHM NEWS

अलौली नगर पंचायत वार्ड नंबर 3 में 35 वर्ष से भुला यादव को ठंड एवं भूख से हुई मौत

प्रकाशित: 05 Jan 2026

अलौली। नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 के स्व चमरू यादव के 35 वर्षीय पुत्र भूल्ला यादव का ठंड व भूख से मौत हो गई। गरीब मजदूर होने के कारण हर कंपकंपा देने वाली ठंड के कारण विगत 5 दिनों से मजदूरी नहीं करने से उनका चूल्हा नहीं जलता था। ठंड एवं भुखमरी से गरीब मजदूर का मौत हो गया। जिसका कोई सुधि लेने वाला नहीं। 
पंच सरपंच संघ के जिला अध्यक्ष किरण देव यादव, फरकिया मिशन के महासचिव दिनेश, समाजसेवी विकास यादव, लाखन सिंह पिंटू कुमार राजेश कुमार सुमन राजा बीरबल यादव पंकज यादव पप्पू यादव शंकर यादव रामचंंदर यादव जहरू यादव आदि ने जिला एवं प्रखंड नगर प्रशासन से मृतकों के परिजन को 10 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग किया। तथा कबीर अंत्येष्टि योजना की लाभ देने की मांग किया।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर पंचायत में भीषण ठंड के बावजूद किसी भी गरीब को कंबल वितरण नहीं किया गया और ना ही पर्याप्त अलाव की व्यवस्था किया गया। जहां एक ओर बुलडोजर से घर उजाड़ा जा रहा है वहीं दूसरी ओर ठंड एवं भूख से मौत हो रही है। इधर सिर मुड़ाये, उधर ओले पड़े, वाली कहावत चरितार्थ हो रही है। इसकी जिम्मेवारी लेने वाला कोई नहीं। गरीब मजदूरों को सुधि लेने वाला कोई नहीं है। जबकि सरकार के द्वारा सिर्फ घोषणा की जाती है कि कोई भी लोग भूख एवं ठंड से किसी का मौत नहीं हो, किंतु जिला प्रशासन कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं जिससे आम जनता में आक्रोश व्याप्त है। उक्त गरीब मजदूर भूल्ला यादव का विगत सप्ताह बुलडोजर से घर उजाड़ दिया गया था, जिसके कारण खुली आसमान में रहने को विवश होने से ठंड से मौत हो गई है।
सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि दिया तथा शोक संतृप्त परिवार के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त किया।
इधर, जन सहयोग से मृतक की दाह संस्कार की इंतजाम की जा रही है।