रायपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / रायपुर
🚨 Breaking News | रायपुर

पहनाई चप्पलों की माला, कान पकड़कर बोला : बहन माफ करो

रायपुर | 07-Jan-2026 12:43 AM | 244 |
रायपुर
बहन माफ करो

रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र में कोयला खदान के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ की गई अमर्यादित और अमानवीय हरकत का पुलिस ने कड़ा जवाब दिया है। इस मामले में मुख्य आरोपी जिशन साहू को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की गई।

महिला पुलिसकर्मियों की मांग पर आरोपी के चेहरे पर लिपस्टिक लगवाई गई, उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई गई और पूरे क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला गया। इसके बाद आरोपी से सार्वजनिक रूप से माफी मंगवाई गई।

आरोपी ने कान पकड़कर महिला पुलिसकर्मियों से माफी मांगते हुए कहा,
“बहन माफ करो।”

पुलिस अधिकारियों ने साफ कहा है कि महिला पुलिसकर्मियों के सम्मान से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। कानून से ऊपर कोई नहीं है और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

यह कार्रवाई समाज को स्पष्ट संदेश देती है कि महिलाओं के सम्मान पर हमला करने वालों को शर्मिंदगी और सख्त कानून दोनों का सामना करना पड़ेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.