PHM NEWS

रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर बड़ा फैसला

प्रकाशित: 19 Nov 2025

रायपुर। प्रदेश के नागरिकों को उत्कृष्ट और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल एवं रायपुर सांसद/विधायक सुनील सोनी की उपस्थिति में पं. जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय (मेकाहारा), DKS अस्पताल, डेंटल कॉलेज और फिजियोथेरेपी कॉलेज की स्वशासित समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई।

बैठक में स्वास्थ्य ढांचे को मज़बूत करने, महत्त्वपूर्ण सेवाओं को समय पर उपलब्ध कराने और हर किसी के लिए गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए कई बड़े निर्णय लिए गए।

🔷 बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय✔ 3 दिन में NOC स्वीकृति—अनावश्यक देरी खत्म

रीएजेंट, दवाइयों और उपकरणों की खरीद में अब 3 दिनों में NOC नहीं मिलने पर फाइल को स्वतः स्वीकृत माना जाएगा।
इससे मरीजों की जांच और उपचार में कोई बाधा नहीं आएगी।

रीएजेंट रेंटल मोड पर जांच जारी रखने का निर्देश

मरीजों की टेस्टिंग बंद न हो, इसलिए रेंटल मॉडल पर सभी आवश्यक जांचें निरंतर जारी रहेंगी।

मेकाहारा में नए निर्माण को मंजूरी
  • क्रिटिकल केयर यूनिट

  • ट्रॉमा सेंटर

  • नया 250 सीटर लेक्चर हॉल

  • स्मार्ट क्लासरूम

इन नई सुविधाओं से राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

गामा कैमरा और पैट स्कैन फिर शुरू होंगे

बंद पड़े गामा कैमरा और पैट स्कैन को HLL के माध्यम से पुनः स्थापित किया जाएगा।

नए पैरामेडिकल कोर्स शुरू

मेडिकल कॉलेज में—

  • MRI

  • X-ray

  • लैब टेक

  • अन्य नवीन पैरामेडिकल कोर्स

शुरू होंगे, जिससे युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

डॉक्टर-स्टूडेंट्स के लिए सस्ता भोजन

कॉलेज और हॉस्पिटल स्टाफ के लिए किफायती दरों पर भोजन उपलब्ध कराने हेतु नए रेस्टोरेंट को मंजूरी दी गई।

सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार
  • पार्किंग

  • कैंटीन

  • स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

  • फायर सेफ्टी सिस्टम

  • हाई-क्वालिटी CCTV नेटवर्क

इन सभी को अपग्रेड करने का आदेश दिया गया।

🔷 DKS अस्पताल की बड़ी समस्या—तत्काल एक्शन

DKS अस्पताल में बंद पड़ी डायलिसिस मशीनें और वेंटिलेटर गंभीर चिंता का विषय पाए गए।
स्वास्थ्य मंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मरम्मत और आवश्यक कार्रवाई करने के आदेश दिए।

🔷 मंत्री का संकल्प

"किसी भी मरीज का जीवन जोखिम में नहीं पड़े… और कोई भी कार्य किसी भी कारण से रुकना नहीं चाहिए।"

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मेकाहारा और DKS का शीघ्र कायाकल्प किया जाएगा और प्रणाली को अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और मरीज-केंद्रित बनाया जाएगा।