PHM NEWS

शोहरतगढ़ पुलिस व एसओजी टीम ने 48 घंटे में चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

प्रकाशित: 15 Apr 2026

सिद्धार्थनगर : थाना शोहरतगढ़ पुलिस एवं एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए चोरी के मामले का 48 घंटे के भीतर सफल अनावरण करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन व नकदी भी बरामद की है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ• अभिषेक महाजन के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह व एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय की टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, मु•अ•सं• 55/2026 धारा 303(2), 317(2) बीएनएस से संबंधित मामले में मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान चेतिया मोड़ के पास से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से चोरी के दो मोबाइल फोन व कुल ₹5000 नकद बरामद हुए।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान आनंद कुमार यादव (24 वर्ष) निवासी पोखरभिटवा तथा रंजीत विश्वकर्मा (25 वर्ष) निवासी रसूलपुर, थाना कपिलवस्तु के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों को न्यायालय भेज दिया है।

👮 बरामदगी

✔️ 02 अदद मोबाइल फोन ✔️ ₹5000 नकद

👮 गिरफ्तारी टीम

इस कार्रवाई में एसओजी प्रभारी मिथिलेश कुमार राय, प्रभारी निरीक्षक नवीन कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संतोष कुमार यादव, रामबदन यादव सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

रिपोर्टर : अर्जुन अग्रहरि PHM NEWS सिद्धार्थनगर