सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न : दिवंगत पत्रकार मोहम्मद शाहवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

सिद्धार्थनगर | 11-May-2026 11:20 AM | 554 |
सिद्धार्थनगर
दिवंगत पत्रकार मोहम्मद शाहवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रेस क्लब जनपद-सिद्धार्थनगर में श्रद्धांजलि सभा सम्पन्न

दिवंगत पत्रकार मोहम्मद शाहवान को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रेस क्लब जनपद- के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार  के असामयिक निधन पर विकास भवन सभागार में शोक सभा एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष , वरिष्ठ उपाध्यक्ष , वरिष्ठ महामंत्री , जिला उपाध्यक्ष , जिला मंत्री , जिला कोषाध्यक्ष  सहित प्रेस क्लब के सदस्य एवं वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।

इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार  समेत अनेक पत्रकार मौजूद रहे।

पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

शोक सभा के दौरान उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने दिवंगत पत्रकार मोहम्मद शाहवान के स्मृति चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

पीड़ित परिवार की सहायता पर बनी सहमति

सभा में पीड़ित परिवार को हरसंभव सहयोग प्रदान करने को लेकर चर्चा की गई। प्रेस क्लब अध्यक्ष, मंत्री, कैबिनेट पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब के माध्यम से जो भी सहयोग राशि एकत्रित होगी, उसे दिवंगत पत्रकार के परिवार को उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी निर्णय लिया गया कि प्रेस क्लब अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के समक्ष एकत्रित धनराशि को पदाधिकारियों की मौजूदगी में दिवंगत पत्रकार के परिवार तक पहुंचाया जाएगा।

संस्थापक अविनाश शुक्ला ने किया जीवन दर्शन पर प्रकाश

कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब के संस्थापक  ने दिवंगत पत्रकार के जीवन एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि मोहम्मद शाहवान का पत्रकारिता जगत में योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

अंत में प्रेस क्लब अध्यक्ष द्वारा सभा का समापन किया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.