जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण : कई कर्मचारी अनुपस्थित मिलने पर वेतन रोकने के निर्देश
सिद्धार्थ नगर 25 मई 2026
जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित विभिन्न कार्यालयों एवं पटलो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राजस्व अभिलेखागार जूडीशियल अभिलेखागार आपदा कार्यालय, प्रोबेशन कार्यालय पिछड़ा वर्ग कल्याण कार्यालय कोषागार आबकारी कार्यालय सहित कई विभागों का जायजा लिया गया।
जिलाधिकारी ने कार्यालयों में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने एवं पत्रावलियों का सही रख-रखाव करने के निर्देश दिए। साथ ही कृषक दुर्घटना बीमा योजना के लंबित मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
निरीक्षण के दौरान कई कर्मचारी एवं अधिकारी अनुपस्थित पाए गए जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों का एक दिन का वेतन अवरुद्ध करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।
उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को समय से कार्यालय पहुंचकर शासकीय कार्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जनता की समस्याएं सुनकर उनका त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नाजिर कलेक्ट्रेट भी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर अर्जुन कुमार अग्रहरी सिद्धार्थनगर
मो•8948723670