सिद्धार्थनगर : जनपद के ग्राम बसंतपुर में स्थापित लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर मंगलवार 10 नवंबर को चौकी प्रभारी कोटिया पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और स्थिति का जायजा लिया।
पुलिस के अनुसार मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। साथ ही स्थानीय लोगों से संवाद स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सौहार्द एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने ग्रामवासियों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।










