सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

मिशनशक्ति कार्यक्रम में जिलाधिकारी की संवेदनशील पहल : ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रा को उपलब्ध कराया मोबाइल फोन

सिद्धार्थनगर | 22-May-2026 02:41 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
ऑनलाइन पढ़ाई के लिए छात्रा को उपलब्ध कराया मोबाइल फोन

मिशन शक्ति के अंतर्गत आयोजित “हक की बात” कार्यक्रम के दौरान एक छात्रा ने जिलाधिकारी  के समक्ष अपनी समस्या रखी। छात्रा ने बताया कि मोबाइल फोन न होने के कारण वह गर्मी की छुट्टियों में संचालित ऑनलाइन कक्षाओं का लाभ नहीं ले पा रही है, जिससे उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

छात्रा की समस्या को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने संवेदनशील पहल करते हुए बांसी स्थित  की कक्षा-09 की छात्रा काजल को “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के अंतर्गत मोबाइल फोन उपलब्ध कराया। साथ ही एक वर्ष के लिए इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध कराई गई, ताकि छात्रा बिना किसी बाधा के अपनी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रख सके।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी छात्र-छात्रा की आर्थिक या तकनीकी समस्या उनकी शिक्षा में बाधा नहीं बनने दी जाएगी।

उन्होंने छात्रा को मन लगाकर पढ़ाई करने एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी  सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.