सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनग: सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर से दो युवकों का सफल रेस्क्यू : पानी की टंकी पर फंसे युवकों को सुरक्षित निकाला गया, बड़ा हादसा टला

सिद्धार्थनगर | 03-May-2026 01:27 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
पानी की टंकी पर फंसे युवकों को सुरक्षित निकाला गया, बड़ा हादसा टला

सिद्धार्थनगर : जनपद में एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब काशीराम आवास के पास पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को भारतीय वायु सेना के MI-17 हेलीकॉप्टर की मदद से सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

मुख्यमंत्री कार्यालय एवं राहत आयुक्त उत्तर प्रदेश डॉ. हृषिकेश भास्कर यशोद से जिलाधिकारी शिव शरणप्पा जी.एन. ने टेलीफोन पर वार्ता कर सेना का हेलीकॉप्टर गोरखपुर से मंगवाया। आज सुबह लगभग 5:20 बजे वायु सेना का हेलीकॉप्टर घटनास्थल पर पहुंचा।

करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। रेस्क्यू के उपरांत वायु सेना के जवान दोनों को अपने साथ गोरखपुर ले गए जहां उनका चिकित्सीय परीक्षण कराया जा रहा है।

प्रशासन द्वारा रात में युवकों तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक मार्ग बनाने का प्रयास भी किया गया था। रात करीब 3:00 बजे तक सड़क निर्माण का कार्य लगभग पूरा हो गया था, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण कार्य बाधित हो गया। स्थिति को देखते हुए तत्काल सेना के हेलीकॉप्टर की सहायता लेने का निर्णय लिया गया।

घटनास्थल पर जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन., अपर जिलाधिकारी गौरव श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार, उपजिलाधिकारी कल्याण सिंह मौर्य, क्षेत्राधिकारी सदर सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।

जिलाधिकारी ने इस सफल रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त किया। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई और सेना के समन्वय से यह चुनौतीपूर्ण अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी PHM न्यूज़ सिद्धार्थ नगर

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.