सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / सिद्धार्थनगर

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को शोहरतगढ़ पुलिस ने किया गिरफ्तार : पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर | 27-May-2026 04:04 PM | 554 |
सिद्धार्थनगर
पॉक्सो एक्ट व धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम के मामले में वांछित अभियुक्त को पुलिस ने डुहिया नाला पुल के पास से दबोचा

सिद्धार्थनगर, 27 मई 2026:

शोहरतगढ़ थाना  पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित अभियुक्त गिरफ्तारी अभियान के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अभियुक्त इम्तियाज उर्फ राज पुत्र मो. रशीद निवासी रघुनाथ नगर, शोहरतगढ़ को डुहिया नाला पुल के पास से गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के विरुद्ध थाना शोहरतगढ़ में बीएनएस, पॉक्सो एक्ट एवं धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम की धाराओं में मुकदमा दर्ज है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में :

 उपनिरीक्षक संतोष यादव, हेड कांस्टेबल प्रभाकर यादवएवं हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार यादव शामिल रहे।

रिपोर्टर: अर्जुन कुमारअग्रहरि शोहरतगढ़ सिद्धार्थ नगर

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.