शोहरतगढ़ : क्षेत्र के ग्राम नीबी सुरहा निवासी मनीष कुमार चौरसिया ने रूस से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर डिग्री हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।
मनीष कुमार चौरसिया पुत्र विजय बहादुर चौरसिया पोस्ट महथा बाजार तहसील शोहरतगढ़ जनपद सिद्धार्थनगर के निवासी हैं। उन्होंने विदेश में रहकर चिकित्सा शिक्षा प्राप्त की और एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी कर अपने परिवार का गौरव बढ़ाया है।
मनीष की इस उपलब्धि पर परिजनों रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उनकी सफलता को क्षेत्र के युवाओं के लिए शिक्षा और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है।
PHM NEWS सिद्धार्थनगर।










