बांसी ब्लॉक में सीमा निषाद बनीं परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन की अध्यक्ष
सिद्धार्थनगर। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन द्वारा बांसी ब्लॉक में आयोजित बैठक के दौरान अनुदेशक (स्वास्थ्य एवं शारीरिक शिक्षा) श्रीमती सीमा निषाद को सर्वसम्मति से बांसी ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। यह घोषणा पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वर्तमान विधायक (भाजपा) माननीय जय प्रताप सिंह के सानिध्य में उपस्थित पदाधिकारियों और अनुदेशकों की मौजूदगी में की गई।
संगठन के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की कि श्रीमती सीमा निषाद संगठन की नीति एवं निर्देशों के अनुरूप कार्य करते हुए बांसी ब्लॉक के सभी अनुदेशकों की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय भूमिका निभाएंगी तथा अनुदेशक हित में निरंतर प्रयास करेंगी। इस अवसर पर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
कार्यक्रम के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक जय प्रताप सिंह को संगठन की ओर से आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर जय प्रताप सिंह ने कहा कि अनुदेशकों की समस्याओं से संबंधित पत्रावली को वह विशेष रूप से मुख्यमंत्री तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने अनुदेशकों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।
बैठक में संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में अनुदेशक उपस्थित रहे।