PHM NEWS

जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पेट्रोल पम्पों का किया निरीक्षण

प्रकाशित: 21 May 2026

जिलाधिकारी  एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  द्वारा थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्रांतर्गत भारत पेट्रोल पम्प तथा मधुकरपुर स्थित इंडियन पेट्रोल पम्प का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पेट्रोल पंप संचालकों को वितरण व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को “नो हेलमेट-नो फ्यूल” अभियान का सख्ती से पालन कराने को कहा गया।

अधिकारियों ने सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने, परिसर में लगे CCTV कैमरों की कार्यशीलता जांचने तथा पेट्रोल पंपों पर उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति का भी निरीक्षण किया, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

रिपोर्टर: अर्जुन कुमार अग्रहरी सिद्धार्थनगर